हरिद्वार। अखिल भारतीय वैश्य महासभा एक सामाजिक संस्था है जो पूरे भारतवर्ष में 18 क्षेत्र में बांटी गई है,जिसमें प्रत्येक जिले में एक जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए शांति स्वरूप गुप्ता को राष्ट्रीय महामंत्री,विमल कुमार गर्ग को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर रुचिर कुमार अग्रवाल,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉक्टर सपना,अंकुर गोयल राष्ट्रीय मंत्री का एडवोकेट विकास जैन राष्ट्रीय विधि मंत्री आरसी गर्ग,प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड पश्चिम इंजीनियर वीके गुप्ता,प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट नवीन बंसल,जिला अध्यक्ष हरिद्वार प्रोफेसर मनुदेव बंधु,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अध्यात्मिक सतीश चंद्र गुप्ता,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंघल,प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली अशोक कुमार गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष मेरठ नानक चंद गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल,बिजनौर राष्ट्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता अग्रवाल,जिला अध्यक्ष बिजनौर वेद प्रकाश अग्रवाल,जिला अध्यक्ष आगरा नवीन कुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रीमती नीरजा गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष मुंबई श्रीमती शिवि अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान इंजीनियर अमित अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा सुरेश चंद गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, शहर अध्यक्ष शिवालिक नगर डॉक्टर आरके मित्तल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेश अग्रवाल,प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती राजलक्ष्मी जैन जिला अध्यक्ष गाजियाबाद मनोनीत किए गए हैंद्य यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment