Skip to main content

प्रदेश के युवाओं की आवाज है भाजयुमो: मदन कौशिक

 भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने नवनियुक्त भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत


हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं की आवाज है। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हो अथवा स्वस्थ राजनीतिक वातावरण हेतु भाजयुमो कार्यकत्र्ता सदैव तत्पर रहते हैं। यह विचार स्थानीय विधायक पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चे के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया के स्वागत समारोह के अवसर पर व्यक्त किये। मदन कौशिक ने कहा कि युवा कार्यकत्र्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। अंकुश भाटिया जैसे कर्मठ कार्यकत्र्ता को हरिद्वार भाजयुमो का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया जाना कार्यकत्र्ताओं का सम्मान है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ता ही पार्टी का भविष्य हैं। युवा मोर्चा के अनेक कार्यकत्र्ताओं ने अपनी मेहनत व निष्ठा के बल पर प्रदेश व केन्द्र की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। मध्य हरिद्वार भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा व भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि संगठन ने जिस प्रकार ओजस्वी युवाओं को युवा मोर्चे की कमान सौंपी है,उससे आगामी निकाय व लोक सभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी व युवा नेता सचिन बेनीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यक्रमों व चुनाव में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अंकुश भाटिया युवाओं को जोड़ते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करंेगे। नवनियुक्त भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा व समर्पण से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे जो विश्वास प्रदेश व जिला नेतृत्व व विधायक मदन कौशिक ने उन पर किया है उस पर खरा उतरने के लिए वह सदैव कर्मठता से सक्रिय रहंेगे। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने ढोल बजवाकर व मिष्ठान वितरित कर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया व अनुसूचित मोर्चे के मण्डल अध्यक्ष नवीन कुमार का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,,प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा,विदित शर्मा,जिला महामंत्री भाजयुमो सिद्धार्थ कौशिक,मंडल उपाध्यक्ष सचिन बेनीवाल,आकाश भाटी,नमन शर्मा, मोहित अरियाल,मनोज अग्रवाल,शेखर सकलानी,महेश भट्ट,शिवा,मयंक जखमोला,किशन कुमार, ऋषि चैहान, शिवम साहू, अमित राणा, राज कपूर दास आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।