Skip to main content

गोवर्धन पूजा से श्रीकृष्ण ने दी प्रकृति के संवर्द्धन की प्रेरणा-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री


 हरिद्वार। श्री राधे श्याम संकीर्तन मंडली के तत्वाधान में रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के षष्टम दिवस कथा पर व्यास श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गोवर्धन पूजन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति का संवर्धन करने की प्रेरणा दी है। शास्त्री ने कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि बृजवासी देवराज इंद्र का पूजन करने जा रहे थे तो कृष्ण ने उनसे पूछा कि इंद्र का पूजन करने से क्या होता है। इस पर बृजवासीयों ने कहा कि इंद्र बरसात के देवता हैं। बारिश होती है तो हरी हरी घास उत्पन होती है। उस घास को गया खाती ह,ै दूध देती है और हम दूध दही माखन बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। कृष्ण ने पूछा कि आपने देवराज इंद्र को कभी देखा है, ब्रजवासियों के मना करने पर कृष्ण ने कहा कि जिसको को देखा ही नहीं है तो उसका पूजन करने से क्या लाभ। गोवर्धन पर्वत प्रत्यक्ष देव हैं, जो साक्षात दर्शन दे रहे हैं। गोवर्धन पर्वत के ऊपर पेड़ पौधो, हरियाली और प्रकृति के कारण हम श्वास ले पा रहे हैं। जिससे हम जीवित हैं। गौमाता के लिए घास की व्यवस्था भी प्रकृति कर रही है। इसलिए सबको प्रकृति का पूजन करना चाहिए।कृष्ण के कहने पर सभी बृजवासीयों ने गोवर्धन का पूजन किया। शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में लोग प्रकृति के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। स्वार्थ के लिए जंगलों को काटा जा रहा है। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। कोरोना काल में आॅक्सीजन की कमी के चलते बहुत सारे लोगों की असयम मृत्यु हुई। यदि अपने प्राणों एवं स्वास्थ्य की रक्षा रखना है तो प्रकृति की रक्षा एवं सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए जन्म दिवस या शादी की सालगिरह पर फलदार, छायादार पौधा लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें। कथा के दौरान सभी भक्तों ने देवी रुक्मणी एवं द्वारिकाधीश का विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया। कथा के मुख्य जजमान वंदना अरोड़ा,दिनेश अरोड़ा,कमल अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा,नीलम अरोड़ा,पंकज अरोड़ा,शुभम अरोड़ा,कीर्ति अरोड़ा,वैभव अरोड़ा,ख्याति अरोड़ा,महेश अरोड़ा,मीनाक्षी अरोड़ा,हिमांशु अरोड़ा,संजय सेठी,छवि सेठी,शगुन सेठी, राशि सेठी, पंडित गणेश कोठारी, पंडित जगदीश प्रसाद खंडूरी आदि ने भागवत पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।