हरिद्वार। कमल मिश्रा- शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन 50 काम अभियान के तहत रामधाम वार्ड 12 में सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू कराया। पहली बार सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शुरू किए गए विकास कार्यो को तेजी से पूरा कराने के साथ शेष रह गए कार्यो को भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण होने से लोगों को बरसात में होने वाले जलभराव से मुक्ति मिलेगी आवागमन में सुविधा होगी। राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में पालिका क्षेच की प्रत्येक कॉलोनी का विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुशील चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद गरिमा सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन चौहान,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र वाल्मीकि, हरेंद्र सिंह, जसवीर पाल, अशोक कुमार, शिवम् कुमार, सूरवीर चौहान, बालू सिंह, अमित सैनी,अंकुर सैनी,रामपाल,धर्मपाल, प्रमोद सैनी,गोपाल, नरेश कुमार, ब्रजमोहन शर्मा, राजेंद्र सिंह,श्रीनिवास धीमान, दिलीप सिंह नेगी,किशोर शर्मा,हरिशंकर शर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ता व कालोनी के लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment