Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया माता लाल देवी का स्वर्ण जन्म शताब्दी समारोह


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर में माता लाल देवी का संतो महंतो गणमान्य लोगों की उपस्थिति में स्वर्ण जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने कहा कि माता लाल देवी ने तीर्थ नगरी हरिद्वार में मां वैष्णो देवी का मंदिर स्थापित कर श्रद्धालु भक्तों को माता वैष्णो देवी के सुलभ दर्शन कराने बड़ा पुण्य कार्य किया। उन्होंने कहा कि माता लाल देवी का समूचा जीवन देश व समाज को समर्पित रहा। उन्होंने श्री सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर की स्थापना कर श्रद्धालु भक्तों दीन दुखियों के लिए लंगर चलाया तथा सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य किए। स्वर्ण जन्मशताब्दी समारोह के अध्यक्ष निर्मल पीठाधीश्वर श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि माता लाल देवी ने श्रद्धालु भक्तों की पीड़ा को जानकर तीर्थ नगरी में वैष्णो देवी मंदिर स्थापित कर मां गंगा, मां माया देवी, मां चंडी, मां मनसा, के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने का बड़ा कार्य किया। जो श्रद्धालु भक्त मां वैष्णो देवी मंदिर नहीं जा सकते। वह तीर्थ नगरी हरिद्वार के मां वैष्णो देवी मंदिर में मां वैष्णो देवी के दर्शन कर पुण्य के भागी बनते हैं। जिसका श्रेय माता लाल देवी को जाता है। वे बड़ी सरल स्वभाव, मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थी। इस अवसर पर श्री सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने स्वर्ण जन्मशताब्दी समारोह में पधारे सभी संतो महंतों महामंडलेश्वरो का माता की चुनरी ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। भक्त दुर्गादास ने कहा कि माता लाल देवी ने अपना समूचा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित किया। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए माता के सेवा प्रकलपो को संस्था द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। देश के अन्य प्रदेशों से आए सभी श्रद्धालु भक्तों द्वारा माता लाल देवी का स्वर्ण जन्म शताब्दी समारोह बड़े धूमधाम और केक काटकर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया। समारोह में महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर परमात्मदेव, महामंडलेश्वर जगदीश दास, महामंडलेश्वर प्रेमानन्द, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत शिवानंद भारती, महंत राधा गिरि,महंत शुभम गिरि,भारत माता मंदिर के संचालक आईडी शर्मा, ज्ञानानंद शास्त्री, महंत प्रहलाद दास, पंडित हेमंत शर्मा, हीरा जोशी, पंडित धनीराम, पंडित देवांश ,पंडित राहुल शर्मा,पार्षद अनिरुद्ध भाटी,अनिल मिश्रा ,शिवदास दूबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।