Skip to main content

युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आप ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला


 हरिद्वार। यूके एसएससी समेत तमाम भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं पर देहरादून में हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग अपने को उपेक्षित और शोषित महसूस कर रहा है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। यूके एसएससी, पटवारी भर्ती, पुलिस भर्ती सहित तमाम भर्ती परीक्षाओं में घोटाले सामने आ रहे हैं। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर देहरादून में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे राज्य के हजारों बेरोजगार युवाओं पर पुलिस के लाठीचार्ज में कई छात्र-छात्राएं को गंभीर चोटें आई हैं। भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान का खुला उल्लंघन कर मनमानी पर उतर आई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रोजगार मांगने पर लाठी और भ्रष्टाचार करने पर पदोन्नति होती है। प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ है। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि प्रदेश का युवा अपना घर छोड़कर रोजगार की तलाश में शहर आता है और  पेपर की तैयारी करता है। लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लिक हो जाता है। युवा दूसरे पेपर की तैयारी करता है तो वह भी लिक हो जाता है। सालों साल की मेहनत के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। शिक्षा माफियाओं के चलते युवाओं की उम्र निकल रही है। सरकार निष्पक्ष व नकल विहीन परीक्षा कराने में विफल साबित हो रही है। सरकारी एजेंसियों में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके चलते प्रदेश का लाखों बेरोजगार युवा आज सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा माफियाओं को चिन्हित कर उनकी संपत्ति कुर्क करे और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराएं। परीक्षाएं निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न कराने की जिम्मेदारी लेते हुए बेरोजगार युवाओं के साथ इंसाफ करे। प्रदर्शन करने वालों में अनिल सती, हेमा भंडारी,पवन धीमान,धीरज पीटर,संजू नारंग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश लोहाट, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट सचिन बेदी, राकेश यादव,गीता देवी,देवेंद्र सिंह, मानिक गिरी, आशीष गौड़,शाहीन अशरफ,मयंक गुप्ता,विशाल सैनी,शुभम सैनी,यशपाल सिंह चैहान,पवन कुमार धीमान, अर्जुन सिंह आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।