Skip to main content

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा उत्तराखण्ड-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। रविवार को हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शॉल ओढ़ाकर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत किया और अखाड़े में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर उत्तराखण्ड की सुखा समृद्धि व विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री को पांच लाख रूपए का चेक भी सौंपा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। पेपर लीक कर बेरोजगारों युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त नकनरोधी कानून लाकर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। नकलरोधी कानून लागू होने से मेहनत से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ होगा और भ्रष्टाचार करने वालों को कड़ा दण्ड मिलेगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि जोशीमठ आपदा के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित कदम उठाते हुए प्रभावितों को राहत पहुंचाने का काम किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ समाज के कल्याण में संत समाज की अहम भूमिका है। संतों के सानिध्य में उत्तराखण्ड विश्व पटल पर अपनी अलग छवि प्रस्तुत कर रहा है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह,महंत अरविन्द भारती, महंत अखिलेश भारती, महंत सूर्यमोहन गिरी,स्वामी कृष्णानन्द ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर,पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेल्लुराम सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।