Skip to main content

भूमिगत रसोई गैस लाईन फटने से भूपतवाला क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों ने झेली परेशानी


 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित पुराना आरटीओ चौक के समीप नेचुरल गैस पाइप लाइन फट जाने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना रहा। रविवार रात लाईन फटने के बाद सोमवार सवेरे गैस कंपनी द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के बाद लोगों को राहत मिली। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा ने गैस सप्लाई कंपनी हरिद्वार नेचुरल गैस को कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सुनीता शर्मा ने ने आरोप लगाते हुए बताया कि हरिद्वार नेचुरल गैस विफल साबित हो रही है। भूमिगत गैस पाइप लाइन फट जाने से शिव नगर, रानी गली, पीपल वाली गली, ओम बिहार कालोनी, गंगा विहार, भारतमाता पुरम, गंगोत्री विहार, अमृत गंगा, सरीन फार्म, खाटू श्याम वाली गली, भागीरथी नगर आदि मौहल्लें में घरों में रसोई गैस सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। पाईप लाइन के जरिए रसोई में सीधे गैस आने से अब लोगों के पास गैस सिलेंडर भी नहीं है। गैस नहीं आने पर लोगों को एक दसूरे से इंडेक्शन मांग कर काम चलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नेचुरल गैस बड़ी कंपनी है। लाईन फट जाने जैसी स्थिति के लिए कंपनी को अस्थाई व्यवस्था भी रखनी चाहिए। जिससे लोगों को समस्या का सामना ना करना पड़े। समस्या आने पर कंपनी का कोई अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचता है। सुनीता शर्मा ने बताया कि कंपनी की और से उत्तम बस्ती, श्रद्धा पुरम, सत्यम बिहार, जीडी पुरम, शिवम एनक्लेव, गायत्री विहार, श्याम लोक, हर्ष विहार आदि कॉलोनियों में कनेक्शन के लिए रसीदें काटी गयी हैं। लेकिन आज किसी भी कालोनी में ना ता कनेक्शन दिए गए और न ही लाईन डाली गयी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनी ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।