Skip to main content

त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थी ब्रह्मलीन बिंदु गिरी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में मां मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी ब्रह्मलीन बिंदु गिरि को संतो, महंतो व गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रवणनाथ मठ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन बिंदु गिरि का समूचा जीवन मां मनसा देवी को समर्पित रहा। उन्होंने जीवन पर्यंत समर्पण भाव से मां मनसा देवी की सेवा करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान किया। उिन्होंने कहा कि प्रदेश के गोस्वामी समाज को एकजुट करने में भी बिंदु गिरि का अहम योगदान रहा। आरएसएस क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने ब्रह्मलीन बिंदु गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सादा जीवन व्यतीत करने वाली बिंदु गिरि ने मां मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में जोर दिया। उनके प्रयासों से मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई प्रकल्प शुरू किए गए। श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि सरल स्वभाव, मुदुभाषी, व्यवहार कुशल ब्रह्मलीन बिंदु गिरी का जीवन सादगी और प्रेम से ओत प्रोत था। मनसा देवी मंदिर के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। हनुमान घाट हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी व श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक एवं मनसा देवी मंदिर के पूर्व ट्रस्टी प्रदीप शर्मा ने कहा कि सेवा को समर्पित ब्रह्मलीन बिंदु गिरी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए गरीब जरूरतमंदों की सेवा में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रद्धांजलि देने वालों में आरएसएस प्रचार प्रमुख पदम सिंह,महंत रविपुरी,दिगंबर रघुवन,मां मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी दिगंबर राज गिरि,अनिल शर्मा, सीमा गिरि, प्रदीप शर्मा, मनोज मंत्री, महेश गिरि, बलराम गिरि, प्रमोद गिरि, प्रदीप गिरि, शिवांग गिरि, तमन्ना, भावना, सपना, प्रियंक, सागर, अनूप, दीपक सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।