Skip to main content

श्रीराम कथा से युवा पीढ़ी प्रेरणा लें-ऋतु खण्डूडी

 


हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कहा कि श्री राम कथा से युवा पीढ़ी प्रेरणा ले, श्रीराम कथा के आयोजन पर जब लोग भगवान श्री राम के चरित्र का वर्णन सुनते हैं तो उन्हें आत्मिक शक्ति के साथ मन की शांति का भी अनुभव होता है। यह तनाव दूर करने का एक बहुत अच्छा माध्यम है। विधानसभा अध्यक्ष रविवार को यहां रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में भगवान श्री रामकृष्ण देव की जयंती के अवसर पर आयोजित श्री राम कथा के शुभारम्भ के अवसर पर बोल रही थी। रामकृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल में श्री रामकृष्ण देव की जयंती के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य मेले और श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में ऋषिकेश के एम्स अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों ने लोगों की जांच की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सभी सेवा प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल के अंदर बहुत अच्छा वातावरण बना हुआ है, प्रकृति और हरियाली में रोगी जल्दी स्वस्थ होते हैं। कार्यक्रम में पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने 9दिन तक चलने वाली श्री राम कथा का शुभारंभ किया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि व्यक्ति को अपनी चेतना के विस्तार को प्राथमिकता देकर फिर समाज कार्य में लगना चाहिए। वही इस मौके पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से ज्यादा रोगियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। अस्पताल के सचिव स्वामी विश्वेशानंद और अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वामी दयानंददयाधिपति ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम संस्था अस्पताल पिछले 121 वर्षों से बिना किसी भेदभाव के अपनी चिकित्सा देवा चिकित्सा सेवा देता आ रहा है। संस्था जल्द ही नशे के विरुद्ध अभियान शुरू करेगी। कार्यक्रम शुभारम्भ के मौके पर डॉ श्रीराम श्रीनिवास, डॉक्टर मीनू सिंह, स्वामी ललितानंद गिरि, आचार्य रामानुज, डॉक्टर सुशील शर्मा, डॉक्टर प्रतिभा शर्मा, संजय चतुर्वेदी, विकास गोयल, स्वामी उमेश्वरानंद, स्वामी अडगदानंद, स्वामी आनंद, डॉ महावीर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।