Skip to main content

एक रंग मे होकर भारत को करे मजबूत-मंगला माता

 भाजपा द्वारा आयोजित फागोत्सव में बोले मदन कौशिक,होली समरसता का पर्व 


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया,नगर विधायक मदन कौशिक एवं हंस फाउंडेशन की प्रमुख मंगला माता एवं भोले महाराज ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। हरिद्वार के ऋषिकुल विद्यापीठ के मैदान में भारतीय जनता पार्टी ने एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित शहरवासियों के कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। कार्यक्रम में ल बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ,वही देश भक्ति नाटिका का मंचन भी किया गया और इसके माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया कि किस तरह हमारे देश को यहां के लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर आजाद करवाया था, कार्यक्रम में जमकर फूलों की होली भी खेली गई कार्यक्रम में जमकर फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम में विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी कार्यकर्ताओं के साथ होली के रंग में जमकर झूमे। हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता का कहना है कि हम लोग संदेश हमेशा देते आए हैं कि होली यह ऐसा महापर्व है जो हमें हर चीज से ऊपर उठा देता है सब रंगों में जब हम मिलाते हैं तो एक ही रंग बन जाता है, मैं अपने प्रदेशवासी ही नहीं पूरे भारतवर्ष के लोगों से आहवान करती हू कि हम अपने को एक भारतवासी समझें। अपने को इस देवभूमि जो हमारी युगों युगों की देवभूमि है के उन संस्कारों से अपने आपके जीवन को हमेशा अपनाए, एकता का व्यवहार, प्रेम का व्यवहार, एक दूसरे के दुख दर्द को समझेंगे,जाति पाति से ऊपर उठकर के हमें अपने देश की मानवता और देश की एकता और उन्नति के लिए काम करना है। यह जो माहौल है बहुत ही सुंदर है यहां कुछ पता नहीं चल रहा है कौन किस जाति से है किस वर्ग का है। सब एक ही रंग में रंगे है और सचमुच में महापुरुषों का भी यही रंग है। वह भी चाहते हैं कि हर व्यक्ति उस रंग में रंग जाएगा, तो कभी भी किसी के प्रति हमारा भेदभाव नहीं रहेगा। हमारे प्रति गुस्सा क्रोध यह सब समाप्त हो जाएगा। हरिद्वार के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने होली की प्रदेशवासियों को देशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि होली का पर्व रंगों का यह पर्व जो सामाजिक समरसता का पर्व है आज यहां हम लोग हर साल पर्व को मनाते हैं कोविड के चलते पिछले कुछ समय ऐसा हुआ कि हम तीन चार कार्यक्रम कर लेते थे आज हमने सभी शहरवासियों को आमंत्रित किया है। कहा कि मेरे कार्यक्रम में यहां जो भारतीय जनता पार्टी ने किया है इसमें हिंदू भी है तो मुस्लिम भी हैं और मुस्लिम महिलाएं भी हैं और मुस्लिम महिलाएं ने खुद होली का तिलक लगाकर इस त्यौहार को खुशियों के साथ मना रहे हैं और हमारा अच्छा सौभाग्य है कि यहां पर मंगला माता जी का आशीर्वाद भी हमें मिला। उन्होने कहा कि सब लोग होली के पर्व को एक अच्छे ढंग से सामाजिक समरसता के रूप में बिना किसी भेदभाव के मनाएंगे और इसको एक पॉजिटिव सोच में जो इसका स्वरूप आजकल दूसरा हो गया है से अलग अच्छे प्रकार से सबके साथ मिलकर इसको को मनाए यही मेरी सब शहर वालों से अपील है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मुकेश कौशिक, अनु कक्कड, सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, डॉक्टर विशाल गर्ग, ललित नैयर, तरुण नैयर, सुशील चौहान, सचिन बेनीवाल, अनिल पुरी, रवि पुरी महाराज, पार्षद नेपाल सिंह, विनीत जोली, अनिल वशिष्ठ, प्रशांत सैनी, विवेक उनियाल, जगदीश लाल पाहवा, सुनील शेट्टी, अनामिका शर्मा, राजकुमार, हीरा सिंह बिष्ट, दीपक चंदन, सचिन भारद्वाज, मुकेश पुरी, ललित रावत, विकास कुमार, अंकुश भाटिया, दीपांशु विद्यार्थी, विदित शर्मा,कुसुम गांधी, अनिल, मनोज गौतम, कामनी सदाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।