Skip to main content

भाजपा की ओर से विशिष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड

 


हरिद्वार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति के प्रतीक पूर्व विदेश मंत्री ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यक्रम की संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी ने कहा .कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज हम सब की प्रेरणा स्रोत है, महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन कौशिक एवम हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बताया कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी ने उनके व्यक्तित्व व उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत समाज सेवा व देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यह अवार्ड दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को हुआ है। सम्मानित महिलाओं में वंदना,बबीता,सविता,संगीता राणा,नीता नैय्यर,अर्चना तलेगाँवकर,ऐना शर्मा,सुनीता झा व मौसमी गोयल,कमला जोशी,सारिका, मीनाक्षी कुमार,इन्दु सिंह,सीमा धीमान,मंजुल तोमर, कल्पना गहलोत,सीमा सेनी,सुदेश सेनी,ममता देवी,डॉ प्रिया आहूजा,अर्चना जैन,सरिता सिंह सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, हरिद्वार जिला महिला मोर्चा प्रभारी जिला महामंत्री आशु चौधरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनामिका शर्मा,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,कार्यक्रम की संयोजक प्रीति गुप्ता तथा सह संयोजक रंजिता झा मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुगंधा वर्मा ने किया। कार्यक्रम में आईटी सोशल मीडिया प्रभारी गढ़वाल रंजना चतुर्वेदी,सोनिया अरोड़ा,गीता कुशवाहा,रूबी बेगम,शीतल पुंडीर,सपना,सुधा, पुष्पापाल,कामायनी,सरिता व समस्त महिला मोर्चा की सभी बहने उपस्थित रही व विशेष सहयोग शौर्य गुप्ता ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।