Skip to main content

महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी बने आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर

 सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने तिलक,चादर प्रदान कर दी शुभकामनाएं


हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्रीपंच दशनाम आह्वान अखाड़े के रमता पंचों एवं संत समाज के सानिध्य में आयोजित भव्य पट्टाभिषेक समारोह में पूर्ण वैदिक विधान से महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज का अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया गया। समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी को तिलक चादर प्रदान कर शुभकामनाएं दी। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी महाराज ने कहा कि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर आसीन हुए स्वामी अरूण गिरि महाराज संत समाज और हिंदू समाज को एक नई दिशा देंगे। सभापति श्रीमहंत पूनम गिरी महाराज ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज समाज निर्माण और मानव सेवा में योगदान के साथ अखाड़ा परंपरा को मजबूत करेंगे। आह्वान अखाड़े के नवनियुक्त आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी ने कहा कि अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी महाराज और अखाड़े के रमता पंचों ने उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रख दी है, वे जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार उनकी प्राथमिकता में रहेगा। अखाड़ा और संत परंपराओं का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में योगदान करेंगे। नगर विधायक मदन कोशिक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं। उन्होंने हमेशा भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है। उनका जीवन मानव सेवा और संत समाज की सेवा में समर्पित हैं। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरि महाराज ने हमेशा समाज को नई दिशा दी है। वे एक महान संत हैं और उन्होंने हमेशा मानव सेवा को ही अपना धर्म माना है। आह्वान अखाड़े की सभापति श्रीमहंत पूनम गिरी महाराज, थानापति महंत आकाश गिरी,श्रीमहंत भारद्वाज गिरी,श्रीमहंत राजेशगिरी,श्रीमहंत राजेद्र भारती,श्रीमहंत शिवेश गिरी, श्रीमहंत कैलाश पुरी,श्रीमहंत भोला गिरी,श्रीमहंत सुन्दर पुरी,श्रीमहंत प्रयाग भारती, श्रीमहंत श्याम गिरी ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया। इस अवसर पर महंत भूपेंद्र गिरी,महंत सोमेश्वरानन्द गिरी,स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री,महंत वेदांत प्रकाश, स्वामी अनंतानंद,महंत शिवशंकर गिरी,स्वामी चिदविलासानंद,महंत अरूण दास,महंत सूरज दास ,महंत गोविंददास, महंत शुभम गिरी,सभासद अनिरूद्ध भाटी,तरूण नैय्यर, आकाश भाटी, अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।