Skip to main content

चामुंडा देवी मंदिर जा रही कलश यात्रा को वन विभाग ने रोका

 


हरिद्वार। मां चामुंडा देवी सेवा उत्थान समिति के संयोजन में चैत्र नवरात्र में मां चामुण्डा देवी मंदिर में कलश स्थापना करने जा रहे समिति के कार्यकर्ताओं को वन विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए बिल्केश्वर मार्ग पर रोक दिया। मां चामुंडा देवी उत्थान समिति के सचिव पं. सुनील शर्मा ने कहा कि मां चामुण्डा देवी मंदिर पर कलश स्थापना नहीं होने दी जा रही है। कई वर्षों से श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करना चाहते हैं। वन क्षेत्र में अन्य मंदिर भी हैं। लेकिन वन विभाग मां चामुण्डा देवी मंदिर में श्रद्धालु को नहीं जाने दे रहा है। उन्हांेने कहा कि मां चामुंडा देवी उत्थान सेवा समिति प्रतिवर्ष नवरात्रों में मां चामुंडा देवी मंदिर में कलश स्थापना करना चाहती है। लेकिन वन विभाग द्वारा नियमों का हवाला देकर समिति को मंदिर तक नहीं जाने दिया जाता है। जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। महंत शुभम गिरि ने कहा कि मंदिर को श्रद्धालु भक्तों के लिए खोला जाना चाहिए। चामुंडा देवी उत्थान समिति लंबे समय से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की मांग कर रही है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए मां चामुण्डा देवी मंदिर श्रद्धालु भक्तों के दर्शनार्थ खोला जाये। इसके लिए वन विभाग को नियम बनाने के लिए निर्देश दिए जाएं। जिससे श्रद्धालु मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर सकें। कपिल जौनसार ने कहा कि वन विभाग के आला अधिकारियों को इस मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए। श्रद्धालु भक्तों की भावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर पंडित दिनेश शर्मा, महावीर प्रसाद, अक्षय लाल प्रजापति, जयनाथ,सचिन शर्मा,नवीन,अखिलेश,सेंटी, अजय, रवि, मोनू आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।