Skip to main content

सनातन धर्म व समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना ही उद्देश्य-स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

संत महापुरूषों के सानिध्य में मनाया गया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का 64वां अवतरण दिवस


 हरिद्वार। श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का 64वां अवतरण दिवस संत महापुरूषों के सानिध्य में सादगी से मनाया गया। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज,अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, जूना अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी, कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद सहित अनेक प्रमुख संतों ने बधाई संदेश भेजकर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी और मां गंगा से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव ंिसह महाराज ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का तिलक कर अवतरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हुए आमजन में आध्यत्मिक चेतना जगाने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान कर रहे स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी संत समाज के प्रेरणास्रोत हैं। मानव कल्याण में किया जा रहा उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक है। भारत माता मंदिर के महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक गुरू के रूप में समाज का मार्गदर्शन कर रहे स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज परोपकार व सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उनकी प्रेरणा से लाखों लोग भक्ति व अध्यात्म के मार्ग से जुड़कर सनातन धर्म को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि विद्वान एवं तपस्वी संत स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज सनातन धर्म का गौरव हैं। युवा संतों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उपस्थित संत महापुरूषों व भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज व पूज्य संतों के आशीर्वाद से सनातन धर्म व समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। अगले महीने से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए। यात्रा मार्ग ठीक होने चाहिए। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर उन्होनें कहा कि हिंदुस्तान पूरी दुनिया में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। एक साधारण तरीके से कही गयी बात को लेकर केस करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। भारत में बोलने की आजादी है। किसी के साथ द्वेष भावना से काम नहीं होना चाहिए। यदि किसी की मांग है तो सरकारों को उसे सहानुभूति पूर्वक सुनना चाहिए। इस अवसर पर महंत ज्ञानानंद, महंत जमनादास, महंत निर्भय सिंह, महंत सूरज दास, महंत महेश पुरी, महंत शैलेंद्र गिरी,डा.संजय पालीवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,रविश भटीजा,डा.दिनेश पुंडीर, गंगाराम आडवाणी, राजू तिवारी, सोनी मिश्रा, जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।