Skip to main content

मुख्य विकास अधिकारी को दी स्मार्ट स्कूलों के बारे में जानकारी

 हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को बृहस्पतिवार को विकास भवन के कांफेंसिग हॉल में स्मार्ट स्कूलों के सम्बन्ध में गांधी गु्रप ऑफ इण्डस्ट्रीज द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को गांधी गु्रप ऑफ इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधि जितेश शाह ने स्मार्ट स्कूलों के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म ने गुजरात में कई स्कूलों(50 वर्ष से भी अधिक पूर्व स्थापित), 3500 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कई कॉलेजों के हॉस्टल का आधुनिकीकरण करते हुये स्मार्ट के रूप में परिवर्तित किया है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र आदि में भी स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों आदि को हम स्मार्ट के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं,उनका हम तीन साल तक रखरखाव के साथ ही मानव संसाधन भी उपलब्ध कराते हैं तथा अध्यापकों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के दारौन अहमदाबाद के इन्दिरापुरी पब्लिक स्कूल की लघु फिल्म भी प्रदशित की, जिसमें गूगल फ्यूचर क्लास, आकर्षित प्रवेश द्वार,सीसीटीवी कैमरा,डिजिटल स्मार्ट रूम,बच्चों द्वारा खेल-खेल में सीखना, थ्री-डी एनीमेशन,गूगल के माध्यम से कहीं से भी अपना होम वर्क बच्चों द्वारा किया जाना आदि प्रदर्शित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि हरिद्वार में इस तरह के स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों के रूप में परिवर्तित करने की काफी संभावनायें हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद हरिद्वार में शुरूआत के तौर पर एक स्कूल तथा एक आंगनबाड़ी केन्द्र को स्मार्ट स्कूल,स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में परिवर्तित करने के लिये चिह्नांकन किया जाये तथा उसकी रूप रेखा सम्बन्धित फर्म से समन्वय स्थापित करते हुये शीघ्रातिशीघ्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, फर्म के पदाधिकारी-राघवेन्द्र, कपिल गांधी,केतन प्रजापति सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।