Skip to main content

वैष्णों देवी करती हैं भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री


 हरिद्वार। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शास्त्री नगर ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के षष्टम दिवस पर कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने मां वैष्णो देवी की कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि जम्मू क्षेत्र के कटरा गांव में एक श्रीधर ब्राह्मण रहते थे। जिनकी संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए नवरात्रि में मां भगवती की पूजा किया करते थे। नवमी के दिन कन्या पूजन  वैष्णवी नाम की एक कन्या ने श्रीधर से कहा कि संपूर्ण गांव को भंडारा प्रसाद के लिए आमंत्रित करो। तुमको अवश्य संतान प्राप्त होगी। श्रीधर ने उस कन्या से कहा मेरे पास तो किसी को खिलाने के लिए कुछ भी नही है। वैष्णवी ने कहा कि सारी व्यवस्था मैं कर दूंगी तुम जाकर निमंत्रण दो। उस कन्या के कहने पर श्रीधर ने सब को निमंत्रण दिया। श्रीधर के निमंत्रण पर संपूर्ण गांववासी भंडारा प्रसाद पाने के लिए श्रीधर के घर पर आए। भंडारा प्रसाद चल रहा था कि बाबा भैरवनाथ नामक एक संत वहा पहुंच गए। जो भंडारे में मांस एवं मदीरा की मांग करने लगे। वैष्णवी के समझाने पर भी नहीं समझे। वैष्णवी को बाबा भैरव पकड़ने जा रहे थे तो वैष्णवी भाग कर त्रिकूट पर्वत की एक गुफा में चली गई। पीछे पीछे भैरव भी वहां पहुंच गया। तभी वैष्णवी ने वहीं पर काली का रूप धारण करके भैरव का वध किया। श्रीधर भी वहां पहुंच गए और मां की प्रार्थना करने लगे। तभी वैष्णवी ने मां काली, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती तीन रूप में प्रकट हो कर श्रीधर को दर्शन दिया और कहा कि आज से जो भी मेरे इन तीनों रूपों का पूजन करेगा। मैं उसकी समस्त मनोकामना को पूर्ण करूंगी। तभी से मां काली, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती के रूप में मां वैष्णो देवी में विराजमान हैं। मां की कृपा से श्रीधर को संतान सुख मिला। शास्त्री ने बताया जो भी नवरात्रि में मां वैष्णो देवी की पूजा करता है। मां वैष्णो देवी उसकी समस्त मनोकामना को पूर्ण करते हुए संतान सुख प्रदान करती हैं। इस अवसर पर मुख्य जजमान मनीष श्रीवास्तव,पुष्पा श्रीवास्तव,संजय सचदेवा,बीना सचदेवा, आदेश शर्मा, नीति शर्मा, पार्षद राजेंद्र कटारिया, प्रमिला गुप्ता,विनायक गुप्ता,अरुण सिंह राणा, सुभाष ग्रोवर, बीना धवन आदि ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का पूजन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।