Skip to main content

भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन


 हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्य योजना बनाने हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। वेलकम फार्म हाउस लक्सर रोड में आयोजित कार्यशाला में इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई। पार्टी द्वारा प्रदेश भर में बूथों के पुनर्गठन एवं सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बूथ स्तर की समितियों का गठन किया जाना शक्ति केंद्रों पर योजना बैठकों का किया जाना एवं पन्ना टोली बनाए जाने तक का कार्य किया जा रहा है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के द्वारा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया गया। बैठक में अपेक्षित अधिकारी जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा शक्तिकेंद्र विस्तारको को संबोधित करते हुए अजेय कुमार ने कहा कि एक महीने के भीतर पूरे जनपद में सदस्य समिति का गठन किया जाना प्रत्येक बूथ पर समिति का गठन किया जाना तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक सर्वव्यापी एवं सरस्पर्शी संगठन के रूप में स्थापित करना है। जिस हेतु प्रत्येक पदाधिकारी को अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी लेते हुए अपने अपने पन्ने का पन्ना प्रमुख बनना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं मे ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लाखों लोगों में से आप चुनिंदा लोगों को भाजपा का पदाधिकारी बनाया है किंतु अब आपको सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बढ़ाते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता को निखारने एवं समाज के बीच में एक नेता के रूप में स्थापित होना है इसके लिए आपको समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनानी होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से यह भी आहवान किया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को बूथ स्तर तक प्रचारित प्रसारित करने का दायित्व निभाना होगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि जनपद हरिद्वार में विगत डेढ़ माह में संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जिसमें विशेष रूप से धामी सरकार द्वारा नकल विरोधी सख्त कानून के समर्थन में प्रत्येक मंडल में आभार रैली का आयोजन प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा द्वारा सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम का आयोजन तथा समस्त मंडलों में मंडल कार्यसमिति योग का सफल आयोजन शामिल थे। बूथ प्रबंधन ही आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव में हमारी सफलता की कुंजी साबित होगा। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा एवं आशु चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,लव शर्मा, रश्मि चौहान, निर्मल सिंह, आभा शर्मा, जिला मंत्री रजनी वर्मा, अमरीश सैनी, मोहित वर्मा, विशन पाल कश्यप, आलोक द्विवेदी, नेत्रपाल चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, गौरव पुंडीर, सचिन निशित, जिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा,विक्रम भुल्लर,संजय कुमार, मनीष कुमार सहित सभी मंडलों के प्रभारी,मंडलों के अध्यक्ष,महामंत्री मंडल मोर्चा अध्यक्ष आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।