हरिद्वार। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया है। प्रैस को जारी बयान में महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है। जिस पर राज्य के लोग गर्व कर सकें। सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में महंगाई,भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोंतरी हुई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से पूरे देश में उत्तराखंड की छवि खराब हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भर्ती परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लोक सेवा आयोग जैसी संस्थाओं से युवाओं का भरोसा उठता जा रहा है। ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण प्रदेश में स्थापित लघु और मध्यम उद्योग बंद हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। लोग महंगाई अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। असमय हुई भारी बरसात और ओलावृष्टि से हरिद्वार जनपद में किसानों को हुए भारी नुकसान पर प्रदेश सरकार अब तक चुप है। सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए मुआवजा या मदद की कोई घोषणा अब तक नहीं की है।

Comments
Post a Comment