Skip to main content

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

 महंगाई बेरोजगारी दूर करने में नाकाम है भाजपा सरकार-हरीश रावत


हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी के ज्वालापुर स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हाथ से हाथ जोड़ो को सफल बनाने पर चर्चा की। हरिद्वार में 11 मार्च को निकाली जाने वाली हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा को सफल बनाने के सबंध में चर्चा करते हुए हरीश रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों तथा आसमान छू रही महंगाई से जनता परेशान है। हाल ही में रसोई गैस के दामों में पचास रूपए की बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार पहले से ही महंगाई की मार झेलने को मजबूर गरीब व मध्यम वर्ग को जोरदार झटका दिया है। महंगाई के साथ बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है। शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याएं दूर करने के बजाए जात धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उठाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी जनता एक बार फिर कांग्रेस की और देख रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आमजनमानस की पीड़ा को निरंतर उठा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं। बैठक के दौरान किरणपाल वाल्मीकि, राजवीर चौहान, कैलाश चंद, हाजी इरफान अंसारी, हाजी यूनुस मंसूरी, हाजी रफीक खान, छम्मन पीरजी, पार्षद इसरार सलमानी, हाजी शेरू, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद रियाज अंसारी, पार्षद सोहेल अख्तर, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, लाखन कुरेशी, गालिब कुरेशी, अफजल ख्वाजा, दिलशाद मंसूरी, गुलबहार अहमद खान, पार्षद हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, सलीम कुरेशी, आसिफ कुरेशी, नाहिद कुरेशी, आरिफ कुरेशी, अरशद कुरैशी, अयान कुरैशी, राशिद सलमानी आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।