Skip to main content

सत्याग्रह करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



 हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में भेल स्थित गांधी उद्यान में सत्याग्रह करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सत्याग्रह करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने कार्यक्रम की पूर्व अनुमति नहीं होने और धारा 144 का हवाला देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए करीब दौ सौ कार्यकर्ताओं को पुलिस लाईन रोशनाबाद ले जाया गया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को देश भर में गांधी प्रतिमाओं के समक्ष सत्याग्रह करने का ऐलान किया था। रविवार को ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, कलियर विधायक फुरकान अली, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति, महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी,पूर्व राज्यमंत्री किरणपाल बाल्मिीकि,बीएस तेजियान,कैलाश प्रधान,अनिल भास्कर,हाजी नईम कुरैशी,पार्षद सुहेल अख्तर, हिमांशु बहुगुणा,नितिन यादव युदवंशी,अशोक उपाध्याय, किरण सिंह,बाघम्बरी शर्मा,एडवोकेट फुरकान अली,गुलबहार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भेल सेक्टर वन स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करने के लिए पहुंचे। लेकिन वहां पहले से ही तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक रवि बहादुर, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,राजीव चौधरी,राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा,हाजी नईम कुरैशी आदि ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक सत्याग्रह करने से भी रोका जा रहा है। इससे सरकार की हताशा साफ दिखाई दे रही है। सरकार की नीतियों का जनता अगले लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के चलते धारा 144 लागू है। प्रदर्शन के लिए कोई पूर्व अनुमति भी नहीं ली गयी थी। कानून के अनुसार कार्रवाई की गयी है। कार्यकर्ताओं के साथ सत्याग्रह में शामिल होने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत व उनकी पुत्र वधू अनुकृति गुंसाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाना बहादराबाद ले जाया गया,जहां से बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री डा.हरक सिंह रावत ने कहा कि देश मे लोकतंत्र खत्म हो गया है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। देश में तानाशाही और अघोषित आपातकाल की स्थिति बन गई है। सोची समझी साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है। राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों से केंद्र सरकार और भाजपा घबरा गए हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।