Skip to main content

कांग्रेस ने हरिद्वार में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

 महंगाई, बेरोजगारी पर ध्यान दे सरकार-हरीश रावत


हरिद्वार। शनिवार को कांग्रेस ने हरिद्वार में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। आर्यनगर चौक से शुरू हुई यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। आर्य नगर चौक से जटवाड़ा पुल तक निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति कर रही है। इस समय देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े सवाल हैं। लेकिन इन पर ध्यान देने के बजाए भाजपा सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा में जनता से जुड़े मुद्दो को प्रमुखता से उठाया। लोग सरकार की नीतियों से परेशान है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस एक बार फिर जनमुद्दों को उठा रही है। जिस पर जनता का अपार समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वापसी करेगी और केंद्र में सरकार का गठन करेगी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। गैरसैंण में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता हत्याकांड, पेपर लीक, किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठया जाएगा। राजनीति से संयास को लेकर पूछे गए सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि वे एक कर्मयोगी सन्ंयासी हैं और हमेशा जनता के काम में लगे रहते हैं। यात्रा में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर,ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल, मनोज सैनी,सतपाल ब्रह्मचारी,राजबीर चौहान,ठाकुर रतन सिंह,नईम कुरैशी,श्रमिक नेता राजबीर चौहान, मुरली मनोहर,पार्षद सोहेल अख्तर,किरण सिंह,शाहनवाज मंसूरी,डा.दिनेश पुडीर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, सौरभ चौहान,शहाबुद्दीन अंसारी, तासीन अंसारी, फुरकान अली एडवोकेट,पूर्व सभासद अशोक शर्मा,अशरफ अब्बासी,पार्षद जफर अब्बासी, हिमांशु बहुगुणा, मकबूल कुरैशी, अंजू द्विवेदी,संतोष चौहान,सुभान कुरैशी,हरद्वारी लाल,अज्जू खान,पूर्व पार्षद अमन गर्ग,अकबर खान,विपिन पेवल,पार्षद इसरार सलमानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।