Skip to main content

शक्ति की प्रतीक है नारी -श्रीमहंत रविंद्रपुरी


 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में पांचवा नवरात्र नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कन्या पूजन किया और 101 महिलाओं को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर व मां की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम बीरसिंह बुदियाल,एसडीएम पूरणसिंह राणा,सिटी मजिस्ट्रेट नुपुर वर्मा,उत्तराखंड सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता सुश्री मंजू डैनी,एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा,मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में नारी को शक्ति की प्रतीक व पूज्नीया माना गया है। नवरात्रों में शक्ति स्वरूपा मां भगवती की पूजा अर्चना का खास महत्व है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंद माता को समर्पित पांचवें नवरात्र पर नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप और सृष्टि का आधार है। नारी के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सभी को नवरात्रों में बेटियों व महिलाओं का सम्मान करने व उन्हें प्रगति के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लेना चाहिए। एडीएम बीरसिंह बुदियाल,एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट नुपुर वर्मा,सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता सुश्री मंजू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। अपर जिलाधिकारी बीएस बुदियाल ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा को साकार करते हुए सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने का काम किया है। नगर मजिस्ट्रेट नुपूर वर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति पूजन से महिलाओं को समाज में और अधिक सम्मान मिलेगा जिससे महिलाएं बढ़-चढ़कर समाज के कार्यों में भागीदारी निभाकर प्रदेश को मजबूत करने का काम करेगी। कार्यक्रम में एसएमजेएन कालेज की एनएसएस छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किए। डा.एसके माहेश्वरी,अश्वनी कुमार जगता सुषमा नयाल,अखिल भारतीय सनातन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा,प्रदेश संयोजक विशाल गर्ग,राजवीर सिंह कटारिया,प्रमोद गिरि, मनोज मंत्री,टीना टुटेजा, सुंदर राठौर,प्रतीक सूरी,संदीप अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।