हरिद्वार। महीपाल सिंह को समाजवादी पार्टी अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढाढेगी ढाणा मजमीदपुर में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने महीपाल सिंह को सपा अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कई सीटों पर पार्टी जीत करेगी। सपा के राष्ट्रीय सचिव सत्यनाराचण सचान ने महीपाल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें और संगठन को गजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिंलेंडर के दाम बढ़ाकर महंगाई के बोझ तले दबी जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अपने उद्योगपति मित्रों के हित साधने में लगी सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलवर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव समीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, गोरखा फ्रंट सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय मल्ल, सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment