हरिद्वार। जमीन बेचने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर के मौहल्ला चाकलान निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने भारत नगर ढंढेरा रूड़की की रहने वाली महिला शिखा से टिहरी विस्थािपत कालोनी स्थित उनके एक प्लॉट का सौदा 21 लाख रूपए में किया था। सौदे के एवज में दो लाख रूपए नकद और नौ लाख रूपए आरटीजीएस के माध्यम से दिए थे। करार के मुताबिक 16 मार्च को वे प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील पहुंचे। जहां शिखा के साथ उसके पति संजय कुमार चौधरी और शिखा के पिता किरणपाल सिंह निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी मंगलौर भी मौजूद थे। रजिस्ट्री के लिए कागजात तैयार होने पर शिखा, उसके पति संजय चौधरी व शिखा के पिता किरणपाल वहां से गायब हो गए और फोन भी बंद कर लिए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं लौटे तो उन्होंने भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपने साथ हुई धोखाधड़ी से अवगत कराते हुए मुकद्मा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पीड़ित संजय कुमार ने शिखा के पति संजय चौधरी व उसके पुत्र पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने शिखा, संजय चौधरी, किरणपाल सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित की रकम वापस दिलाने की मांग की है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment