हरिद्वार । सामाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संतुति पर उत्तर प्रदेश के साथ साथ अब उत्तराखंड के हरिद्वार जिले लोकसभा में भी प्रभारी घोषित कर दिए है। जिससे यहां संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खड़ा किया जा सके। यह पत्र उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी किया गया है।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा कि इस बार आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगी। इसी से पुराने लोगों में उत्साह का कार्य होगा। हरिद्वार में सुमित तिवारी के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी निश्चित ही मजबूत स्थिति में आ रही है।पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि हरिद्वार में संजय गर्ग पूर्व विधायक और किरण पाल कश्यप पूर्व विधायक को संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी संगठन जिले में मजबूती से खड़ा किया जा सके।पार्टी के इस फैसले पर पूर्व पदाधिकारी अनिल खेरा और अशीष यादव ने खुशी जताई।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment