Skip to main content

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने खेली फूलों की होली


 हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में वरिष्ठ नागरिकों ने जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरा संगठन ने प्रस्ताव पारित प्रधानमंत्री से जनता और जनप्रतिनिधियों के लिए एक समान नियम लागू करने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज प्रांगण में होली मिलन समारोह के दौरान संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में जनता पर जनता का राज होता है। वरिष्ठ नागरिक होने से पहले व्यक्ति सरकार को इनकम टैक्स तथा जीएसटी द्वारा सरकार को आर्थिक सहायता देता है। लेकिन 70 वर्ष के बाद वही व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस का पात्र नहीं होता है। उसे ऋण की सुविधा नहीं मिलती है। बीमा कराने का भी पात्र नहीं होता है। सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी करने का अधिकार नहीं रहता है। सेवानिवृत्त होने पर उसकी जमा पूंजी पर सरकार ब्याज की दर कम कर रही है। पेंशन की सुविधा भी बंद कर दी गयी है। रेलवे विभाग द्वारा वरिष्ठ जनों को किराए में मिलने वाली छूट बंद कर दी गई है। बुजुर्गो को मिलने वाली सभी तरह की सुविधाएं बंद हो गई हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों की सेवानिवृत्ति की कोई आयु सीमा तय नहीं है। टेलीफोन खर्च, निःशुल्क यात्रा,सस्ता खाना,वेतन और भत्तों में बेतहाशा बढ़ोतरी तथा चुने जाने के पांच साल बाद पेंशन की सुविधा, सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड तथा कार्यकाल पूरा होने पर फिर से चुनाव में हिस्सा लेने की सुविधा जनप्रतिनिधयों को उपलब्ध है। कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है। जिसमें जनता सुविधाओं से वंचिंत हैं। जबकि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि राजसी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को जनता और जनप्रतिनिधियों के लिए समान नियम लागू करने चाहिए। इस दौरान गिरधारी लाल शर्मा, शिवचरण,विद्यासागर गुप्ता,हरदयाल अरोड़ा,एससीएस भास्कर,एमसी त्यागी,सुखबीर सिंह,रामसागर,अरुण सिंह राणा, प्रेम भारद्वाज, संतराम,देवीदयाल,चौधरी चरण सिंह,पीसी धीमान,महेश अग्रवाल,हरीश चावला, बीएम गुप्ता,संतोष सिंह,सुभाष चंद्र ग्रोवर, आरके शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन शमिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...