Skip to main content

पूर्व रक्षा मंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की स्मृति में ऑल इंडिया कुश्ती खेल का आयोजन

 सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कुश्ती प्रतियोगिता का किया ’

हरिद्वार। लक्सर के ढाढेरी क्षेत्र में सामाजवादी पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह द्वारा एक दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता में पहलवानों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके क्षेत्र के बड़े बच्चों, बुजुर्गो, व युवाओं को प्रोत्साहित किया। दंगल का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री पोखरियाल ने कहा कि आजकल के युवा बहुत ही सेंसटिव होता जा रहा है जिससे वह छोटी छोटी बातों को लेकर बहुत ज्यादा डिप्रेशन में चला जाता है जोकि बहुत ही चिंताजनक है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव जी की स्मृति में आयोजित हुई इस दंगल प्रतियोगिता के माध्यम से हम सभी युवाओं को यह संदेश देना चाहते है कि देश के नौजवानों को अपनी देश की मिट्टी से जुड़े रहना चाहिए अर्थात खेल कूद के माध्यम से ही नौजवानों का विकास संभव है। इसलिए उन्हें मोबाइल कंप्यूटर के अलावा खेलों में प्रतिभाग करके अपनी सेहत बनानी चाहिए। जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे जिले में ऐसे खेलों व प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं और नौजवानों को भारतीय खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनका शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास करने का काम करेगी। क्योंकि युवाओं के सर्वांगीण विकास का मुख्य खेल कुश्ती है। ग्राम ढाढेरी में अयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के संयोजक महिपाल सिंह ने बताया कि कुश्ती का आयोजन 2 दिन चलेगा। जिसमें बहुत दूर दूर से आए पहलवान प्रतिभाग करेगें और अपने हुनर व दांव पेंचो से सभी को अचंभित करेंगे। दंगल कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव समीर आलम, प्रदेश सचिव चौधरी बिजेंद्र सिंह, मिडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखें।इस मौके पर ऋषिपाल चन्द्र पहलवान अरविन्द पंकज सौरभ विशाल राजकुमार सोनू अरविन्द लाला लोतीराम रणतेज गजन रोहित पपू संजय सुमित अजय परविन्द्र नरेशपाल बाबू अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।