Skip to main content

स्वाधीनता का सम्पूर्ण एवं प्रेरक इतिहास’ पर गोष्ठी आयोजित

 


हरिद्वार। एसएमजेएन कॉलेज में जी-20 के सन्दर्भ में‘स्वाधीनता का सम्पूर्ण एवं प्रेरक इतिहास’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन मुख्य वक्ता डा.सदानंद दामोदर की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा.सदानंद दामोदर ने कहा कि 1857 से पहले भी स्वाधीनता के प्रयास हुए। इसलिए 1857 का स्वतंत्रता संग्राम पहला स्वतंत्रता संग्राम कहना सही नहीं है। इससे पहले भी सन्यासी विद्रोह, आनन्द मठ आदि संग्राम हुए हैं। उन्होंने कहा कि असम की वीरबाला कनक लता बरूआ 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में तिरंगा लेकर चली और शहीद हो गयी। उन्होंने बताया कि समाज में सभी वर्गों द्वारा स्वाधीनता के प्रयास हुए हैं। जबकि अंग्रेजों द्वारा यह नैरेटिव चलाया गया कि स्वतंत्रता आन्दोलन केवल अभिजातीय वर्ग का आन्दोलन था। उड़ीसा के वानर सेना के सदस्य 12 वर्षीय बाजीराव अंग्रेजों को स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारियों तक पहुंचने में रोकने के प्रयास में बन्दूक की गोली से अंग्रेजों द्वारा शहीद कर दिये गये। इसके अतिरिक्त आदिवासी तथा जनजातीय समूहों का भी अंग्रेजों के विरूद्ध संग्राम में अविस्मरणीय योगदान रहा। अंग्रेजों के भारत छोड़ने का कारण 1942 के आसपास सैनिक विद्रोह भी है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य स्वाधीनता की रक्षा कर देश को ऊंचा उठाना है। भाई भगवती राघव ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। कालेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियां जो विलुप्त हैं। उन्हें विश्व के सामने लाने के लिए इतिहास के पुर्नलेखन की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.संजय कुमार माहेश्वरी,डा.जगदीश चन्द्र आर्य,डा.मोना शर्मा,डा.आशा शर्मा,श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, आस्था आनन्द,डा.लता शर्मा,डा.विजय शर्मा, डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल आदि सहित कॉलेज के अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।