Skip to main content

कर्मफल की इच्छा से रहित होकर जीना ही संन्यास हैः स्वामी रामदेव

 शून्य में उतरकर ही सृजन एवं समाधान होता हैः आचार्य बालकृष्ण 


हरिद्वार। दस दिवसीय संन्यास दीक्षा महोत्सव के तीसरे दिन साधना केन्द्र आश्रम,डुमेट, देहरादून से स्वामी प्रेम विवेकानंद जी महाराज ऋषिग्राम पहुँचे जहाँ स्वामी रामदेव ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी प्रेम विवेकानंद ने कहा कि संन्यास परम्परा का अनुसरण कर स्वामी रामदेव जी महाराज सनातन धर्म तथा सनातन मूल्यों की प्रतिष्ठा को गौरव प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने भावी संन्यासियों को संन्यस्त जीवन के गूढ़ रहस्यों,मर्यादाओं,गुरु निष्ठा,परोपकार आदि विषयों पर मार्गदर्शित किया। संन्यासी बनने के लिए सर्वप्रथम संन्यासी भाव का होना आवश्यक है तभी संन्यास आश्रम मोक्षदायी सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि संन्यास आश्रम में रहने वाला व्यक्ति योगी है। योगाभ्यास द्वारा अपनी ज्ञानेन्द्रियों,कर्मेन्द्रियों और मन को जीतने वाला तथा परोपकार व परमार्थ की भावना रखने वाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में संन्यासी कहलाता है। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि अनासक्त होकर कर्मफल की इच्छा से रहित होकर जीना ही संन्यास है। रामनवमी को संन्यास में दीक्षित होकर ये भावी-संन्यासी गुरु को केन्द्र में रखकर,गुरु अभिमुख होकर,गुरु निष्ठ होकर,योगनिष्ठ होकर,सेवा,समर्पण के भाव के साथ राष्ट्र सेवा में अपने जीवन की आहुत करने को तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि जो शिष्य अपने गुरु के उपदेशों का पालन कर स्वतः जागरण कर ले वही सच्चा शिष्य या संन्यासी है क्योंकि गुरु तो मार्गदर्शक है, चलना तो स्वयं ही पड़ेगा। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारा संन्यास या संस्कृति पलायनवादी नहीं है। विवेक की पराकाष्ठा ही वैराग्य है। संन्यासी अध्यात्म से जुड़कर ध्यान में आप्लावित हो शून्य जैसी चौतन्यपूर्ण स्थिति में प्रवेश पाते हैं,शून्य में उतरकर ही सृजन एवं समाधान होता है। संन्यासी व्यक्ति इस संसार में रहते हुए सभी कामनाओं से विरक्त होकर निर्लिप्त बने रहते हैं तथा ईश्वर भक्ति,गुरु भक्ति में लीन रहते हुए भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति उदासीन रहते हैं। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एन.पी.सिंह, अजय आर्य, बाबू पद्मसेन आर्य,महिला मुख्य केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया,आचार्यकुलम् की निदेशिका बहन ऋतम्भरा शास्त्री,क्रय समिति अध्यक्षा बहन अंशुल,संप्रेषण विभाग प्रमुख बहन पारूल,मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश कुमार‘भारत’,डॉ.जयदीप आर्य,स्वामी परमार्थदेव,स्वामी आर्षदेव, स्वामी विदेहदेव,स्वामी ईशदेव, स्वामी जगतदेव,स्वामी सहदेव सहित पतंजलि विश्वविद्यालय व पतंजलि गुरुकुलम् के विद्यार्थिगण तथा संस्था के सभी वरिष्ठ उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।