Skip to main content

मुख्य विकास अधिकारी ने किया मशरूम प्लांट का निरीक्षण


 हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को जीवामृत आर्गेनिक खाण्डसारी उद्योग शेरपुर खेलमऊ, ओवरसीज मशरूम प्लांट का विकासात्मक दृष्टि से भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने विकास खण्ड नारसन का औचक निरीक्षण भी किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को जीवामृत आर्गेनिक खाण्डसारी उद्योग शेरपुर खेलमऊ के प्रबन्धक मुनीश कुमार ने पूरे प्लांट के भ्रमण के दौरान बताया कि आर्गनिक ढंग से किस प्रकार खाण्डसारी उत्पादनों को तैयार किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि जीवामृत आर्गेनिक खाण्डसारी उद्योग शेरपुर खेलमऊ से एफपीओ फार्मा प्रड्यूसर जैसे 500 से अधिक किसान जुड़े हुए हैं, जो आस पास के 19 गांवो से आते हैं। उन्होंने कहा कि सब से बड़ी बात यह है कि इन किसानों द्वारा आर्गेनिक ढंग से गन्ने का उत्पादन किया जाता है, जिसमें रासायनिक खादों का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं किया जाता है। जीवामृत आर्गेनिक खाण्डसारी उद्योग शेरपुर खेलमऊ के प्रबन्धक ने वहां तैयार होने वाले उत्पादों-आर्गेनिक गुड़,खाण्ड, शक्कर,आर्गेनिक मिठाइयां जैसे काजू कतली आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने इन उत्पादों की मांग के सम्बन्ध में पूछे जाने पर प्रबन्धक ने बताया कि यहां तैयार हुये जो भी उत्पाद हैं,वे आर्गेनिक होने की वजह से भूमि एवं स्वास्थ्य के लिये गुणकारी है,जिनकी लोकप्रियता चारों तरफ है तथा इन उत्पादों की काफी मांग है। जीवामृत आर्गेनिक खाण्डसारी उद्योग शेरपुर खेलमऊ का दौरा करने के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने वैलकेंशन ओवरसीज के नाम से संचालित मशरूम प्लांट का भी भ्रमण किया, जिसके संचालकों ने बताया कि यहां आधुनिक तकनीक से मशरूम का उत्पादन किया जाता है, जिसमें गन्ने की खोई को मशरूम उत्पादन के लिये प्रयोग किया जाता है तथा इस प्लाण्ट में जिस मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है, उसका आकार काफी बड़ा है, जो विशिष्ट श्रेणी का है, जो स्वास्थ्य वर्द्वक व गुणकारी है तथा मशरूम को विटामिन डी और प्रोटिन का अच्छा स्त्रोत माना गया है। उन्होंने बताया कि इस प्लाण्ट में लगभग 75 परिवारों को सीधे तौर पर रोजगार प्राप्त हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी ने तत्पश्चात विकास खण्ड नारसन का औचक निरीक्षण भी किया,जहां उन्होंने साफ-सफाई,परिसर में जो वृक्ष काफी ऊंचे हो गये हैं,उनकी कटाई-छंटाई करना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।