Skip to main content

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गयी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा


 हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर से सलेमपुर तक विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जोड़ने की और बीजेपी तोड़ने की बात करती है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता बुराइयों के खिलाफ लड़ रहा है और देश की एकता के लिए दृढ़ संकल्पित है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि देश में नफरत घोली जा रही है जिसे हटाने के लिए भारत जोड़ो, हाथ से हाथ जोड़ो जैसे कार्यक्रम निरंतर करने की आवश्यकता है। कांग्रेस देश की प्रगति के लिए समर्पित है,देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कांग्रेस कर रही है। रवि बहादुर ने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ मुकद्मे दर्ज किए जा रहे हैं। जनता सरकार की नीतियों को समझ गयी है। 2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि केंद्र सरकार जन समस्याओं को दूर करने के बजाए लोगों को बांटने ओर अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 2024 में भाजपा को उसकी नीतियों का जवाब देगी। दोैरान पूर्व केबीनेट मंत्री नवप्रभात,विरेंद्र रावत,राजबीर सिंह चौहान,कैश खुराना,राव आफाक,हिमांशु बहुगुणा,तनवीर कुरेशी,गुरमीत सिंह,तनुज चौहान,अंगद चौबे,मसरूर कुरेशी,मीर मलिक,मुशर्रफ कुरेशी,वसीम, सद्दाम,नीरज प्रधान,दिलशाद, सादिक,राब्नान,गुलशेर,शमशेर मलिक,राव सुहैल,शुभम जोशी, विकास चंद्रा,शहजेब अली,अर्जुन कर्णवाल,खुर्शीद वार्ड सदस्य,असलम तुर्क,गुल्लू मलिक,संदीप चौहान,मोहित चौहान,जुनैद राना,महरूफ सलमानी,सैफ अली,सरफराज रावत,इनाम रावत, शहजाद कुरैशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।