Skip to main content

नवम निर्वाण महोत्सव पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज को श्रद्धांजलि

महान तपस्वी संत थे ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप महाराज-महंत कपिल मुनि


 हरिद्वार। देवपुरा स्थित श्री गुरूमंडलाश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप के नवम् निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि महान गुरूओं की तपस्थली गुरूमंडल आश्रम ने कई विद्वान संत महापुरूष समाज को दिए हैं। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप महाराज महान तपस्वी संत थे। जिनका पूरा जीवन समाज को ज्ञान अध्यात्म की प्रेरणा देकर सद्मार्ग पर अग्रसर करने को समर्पित रहा। सभी को उनके त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म व अध्यात्म के महान विद्वान ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए स्वामी भगवतस्वरूप महाराज सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम योगदान कर रहे हैं। आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन पूज्य गुरूदेव महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप महाराज त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। धर्म संस्कृति के उत्थान में उनका अहम योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप महाराज के विचार और उनकी शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुकरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद महाराज व आश्रम के ट्रस्टीयों ने फूलमाला पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया। इस अवसर पर महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत शांतानंद, महंत प्यारा सिंह, महंत जयेंद्र मुनि, महंत गोविंद दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत हीरा ंिसंह, महंत शुभम गिरी, महंत देवेंद्र दास, स्वामी ज्ञानानंद, डा.भोला झा, डा.अरूण, डा.गोपाल हरी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष व श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।