Skip to main content

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही प्राथमिकता: अनिरूद्ध भाटी

 


हरिद्वार। क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के प्रस्ताव पर नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 3 दुर्गानगर भूपतवाला में गलियों के निर्माण व मरम्मत कार्य का शुभारम्भ हुआ। पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी विजय जोशी व लक्ष्मी त्रिपाठी ने शिवशक्ति आश्रम वाली गली का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। वहीं रोशनलाल तनेजा, सुखपाल शर्मा, एस.डी. चमोली व भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर ने संयुक्त रूप से शेर गली के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही मेरी प्राथमिकता है। वार्ड में शौचालय, गलियों का निर्माण, टूटी स्लैबों की स्थापना व मरम्मत का कार्य प्रारम्भ करवाया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों की मूलभूत समस्याओं का निदान होगा। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि क्षेत्र में अस्पताल निर्माण कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। साथ ही डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य का भी उनका प्रस्ताव मंजूर हो गया है तथा नक्शे की कार्रवाई एचआरडीए में गतिशील है। क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के प्रयासों से वार्ड में अस्पताल के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय का कार्य भी शीघ्र ही प्रारम्भ होगा। विजय जोशी व लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने अपनी कर्मठता व कार्यशैली से क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। आज यह वार्ड सड़क, शौचालय व सीवर, पानी की व्यवस्था में हरिद्वार के अग्रणीय वार्ड में शुमार हो रहा है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के साथ-साथ भाजपा के पार्षदगण भी अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि समूचे वार्ड में क्षतिग्रस्त सीवर चैम्बरों की मरम्मत करवाकर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। पार्षद अनिरूद्ध भाटी की सक्रियता से विगत 4 वर्षों में वार्ड को संवारने का कार्य हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा,बूथ अध्यक्ष प्रमोद पाल,पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा,लक्ष्मीप्रसाद त्रिपाठी,वरिष्ठ भाजपा नेता सुखेन्द्र तोमर, हेमराज शर्मा, रूपेश शर्मा,आदित्य यादव, सतीश पाल, रामदयाल यादव, मनोहर लाल अरोड़ा,जगदीश यादव,इन्दर कपूर,रमन यादव,रमाकांत शर्मा,नाथीराम प्रजापति,राघव ठाकुर,गोपी सैनी,रवि पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय,उमेश पाण्डेय,पंकज जोशी,सूरज, सतीश यादव, नवीन पाहवा, ओमकार प्रजापति,प्रवीन, विक्की प्रजापति,शंकुतला शर्मा,कमलेश शर्मा,कविता सकलानी,उपमा शर्मा,रजनी तनेजा,नीलम नेगी,लक्ष्मी राणा,प्रदीप मिश्रा,विशाल गौड़,भूरी बाबू,हरीश साहनी, हंसराज आहूजा,गगन यादव,देवेन्द्र सैनी,अमित शर्मा,सुमित शर्मा,जितेन्द्र यादव,कन्हैया भसीन समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।