Skip to main content

पूर्व मे कथित अधिकारी से पालिका अध्यक्ष की हुई थी कहा सुनी

भेल का कथित अधिकारी पूर्व मे भी रहा विवादित, भेल और सरकार की साख पर लगा बट्टा


 हरिद्वार। बीते दिन भेल के एक अधिकारी ने शिवालिक नगर पालिका के भेल स्थित कार्यालय मे बिजली चोरी का आरोप लगा कर कार्यालय का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। उसके बाद भेल के कथित अधिकारी ने हाई वोल्टेज ड्रामा रच डाला। बताते चलें कि 2 मार्च को भी शिवालिक नगर पालिका द्वारा स्वागत द्वार बनाने को ले कर उक्त अधिकारी की तीखी नोक झोंक पालिका अध्यक्ष से हुई थी। उक्त अधिकारी ने बदले की भावना से कूट संरचना कर पालिका मे बिजली चारी का मामला बना डाला। और अब पालिका बनाम भेल सीधे आमने सामने खड़े हो गये है। आपस मे दोनो ने तलवारे खीच ली हैं। और व्यक्तिगत टशन बाजी को संस्थान से जोड़ कर चल रहे कथित भेल के अधिकारी ने उतराखंड सरकार और भेल की साख को बट्टा लगाने का काम किया है। सूत्रों की माने तो जब से कथित अधिकारी संपदा विभाग मे आये तभी से उक्त अधिकारी ने कई तरह के विवाद खड़े कर दिये है। प्रतिदिन किसी ना किसी से उलझने की चर्चा रहती है। वहीं सूत्र यह भी बताते है कि भेल प्रबंधन ने उसे भेल की जमीनी संपदा से राजस्व उत्पन्न के लिए ही तैनात किया है। और मजे की बात है कि उक्त अधिकारी की नियुक्ति का कोई पत्र अभी तक जारी नही किया गया है। अब यह प्रश्न उठता है किस आदेश के तहत संपदा विभाग मे काम कर रहे हैं। उक्त अधिकारी के इतिहास पर नजर डाली तो ज्ञात हुआ कि उक्त अधिकारी पूर्व मे भेल हरिद्वार से एक छेड़छाड़ के मामले मे स्थानांतरित किया गया था। वहीं भेल के इंटरनेशनल क्लब मे आयोजित दीवाली मेले के टिकट भेल कर्मचारिओं को ना देकर शहर के राईस जादों को इसी विवादित अधिकारी  द्वारा बेचने पर भेल के कर्मचारिओं ने इसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा था और तोड़ फोड़ कर दी थी। वहीं उक्त अधिकारी की नजर नगर प्रशासक की कुर्सी पर भी बताई जा रही है। यदि वाकई मे इस अधिकारी को राजस्व उत्पन्न करना है तो भेल की भूमि से अनाधिकृत कब्जे हटाने चाहिए। जिसमे भभूता बाग की भूमि,तरूण हिमालय की भूमि तथा भगत सिंह चौक पर बनी दुकाने जो कि अरबों की संपति है। समाचार लिखने तक नही जुड़ा बिजली कनेक्शन। भेल के सूचना प्रमुख और नगर प्रशासक से संपर्क साधने का कई बार प्रयास किया पर दोनो मे से किसी ने भी फोन उठाने की जहमत नही उठाई। जबकि सुबह समस्त जनकारी दे कर उनका वर्जन लेने की बात पर बताया की बाद मे जनकारी देंगे नगर पालिका अधिशासी अधिकारी माम चंद ने बताया की पालिका कार्यालय मे बिजली चोरी नही हुई है। उनके ही कर्मचारी ने छापे से पूर्व कोई छेड़छाड़ की थी। भेल के एक अधिकारी के के चौहान ने कूट रचना कर बदले की भावना से पालिका के माध्यम से सरकार को बदनाम किया है। और अवकाश के दिन ही छापा क्यों किया गया यह एक साजिश है। भेल मे प्री पैड मीटर लगे है। पालिका ने 2 फरबरी को 10 हजार का चेक भेजा हुआ जिसे भेल जानबूझ कर अपने खाते मे जमा नही रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।