हरिद्वार। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल एवं गुरुकुल परिसर के कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 2 महीने से बकाया वेतन जल्द दिए जाने, कर्मचारियों को पदोन्नत किए जाने और गोल्डन कार्ड बनाए जाने व सुविधा आदि की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा ने कहा कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल एवं गुरुकुल परिसर के कर्मचारियों को समय से वेतन गोल्डन कार्ड और पदोन्नति समय से नहीं हो पा रही है। मृतक आश्रित कर्मियों की नियुक्ति और उनके देयकों का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार जोशी को कई बार अवगत कराया गया था। लेकिन कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऋषिकुल और गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेद परिषद के कर्मचारियों ने मांगे जल्दी पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान सुनीता, आनंदी देवी,मोहित मनोचा,वीणा मठपाल, नीता राणा, संध्या रतूडी, अजय कुमार, विनोद, दीपक सतीश कुमार, विनोद कश्यप, मनोज पोखरियाल, ज्योति तथा राकेश कुमार सहित कई मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment