Skip to main content

अखिल भारतीय सनातन परिषद की बैठक आयोजित

 


हरिद्वार। स्वामी आलोक गिरी के सानिध्य में जगजीतपुर स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित अखिल भारतीय सनातन परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि परिषद् में जाति, पाति का कोई स्थान नहीं है। सनातन संस्कृति, आचार विचार,वेद उपनिषदों, पुराणों के बारे में प्रत्येक सनातनी हिंदू को जानकारी होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को उत्सव के रूप में मनाएं। डा.बत्रा ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का प्राचीनतम धर्म है। इसका कोई आदि नहीं, कोई अन्त नहीं है। सनातन सदैव के लिए है। स्वामी आलोक गिरि ने कहा कि सभी को एकजुट होकर सनातन धर्म को मजबूत बनाने में योगदान करना चाहिए। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आज संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सदस्यों से विचार विमर्श किया और सुधांशु वत्स को प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्ति किया। प्रदेश संयोजक डा.विशाल गर्ग ने प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। स्वामी सतीश वन ने उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाने एवं जिला स्तर पर कार्यकारिणी के गठन पर जोर दिया। बैठक का संचालन महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा ने किया। बैठक में प्रवक्ता स्वामी सतीश वन,स्वामी रघुवन,स्वामी आलोक गिरी, प्रोफेसर डा.सुनील बत्रा, अविक्षित रमन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिगंबर राजगिरी भोला शर्मा संगठन प्रदेश सह सचिव,विशाल राठौर प्रदेश सचिव, राजवीर सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अनिल शर्मा कानूनी सलाहकार, पंडित शिव नारायण शर्मा,राखी सजवान अनिल मिश्रा,सुधांशु जोशी,कुलदीप अरोड़ा,कार्यालय प्रभारी किरणदीप कौर, अनीता राजपूत आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।