Skip to main content

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने किया श्री देवभूमि पंचांग का विमोचन


 हरिद्वार। उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा लिखित श्रीदेवभूमि पंचांग का विमोचन निरंजनी अखाड़े के आचार्य महाण्डलेश्वर एवं श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया। श्री दक्षिण काली मंदिर में पंचांग का विमोचन करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा अत्यन्त मेहनत से तैयार किया गया श्री देवभूमि पंचांग उत्तराखंड का महत्वपूर्ण पंचांग है। पंचांग में स्पष्टता के साथ सभी व्रत, त्यौहार व मुर्हत आदि के बारे में जानकारी दी गयी है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म में पंचांग की अत्यन्त महत्ता है। पंचांग के अनुसार शुभ मुर्हत में किए गए कार्य,व्रत, पूजन आदि विशेष फलदायी होते हैं। कहा कि पंचांग सभी के लिए लाभकारी होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि देश और उत्तराखंड के विकास में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखंड राज्य के गठन को श्रेय भी अटल बिहारी वाजपेयी को ही है। उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधुवाद के पात्र हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी जौलीग्रांट का एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी एयरपोर्ट किए जाने की सरकार का घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि पिछले बीस वर्षो से पंचांग का निर्बाध रूप से प्रकाशन किया जा रहा है। पंचांग के माध्यम से लोगों को मुर्हत व पर्वो की सही जानकारी देना ही पंचांग के प्रकाशन का उद्देश्य है। इस अवसर पर रूड़की के मेयर गौरव गोयल,स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा, शिवनाथ सहगल, संजय प्रसाद शास्त्री, पंडित जिनेंद्र शर्मा, देवेंद्र प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।