हरिद्वार। बेटी को स्कूल से लेकर वापस घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में महिला की पांच वर्षीय बेटी भी घायल हो गयी। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल के सामने की है। जगजीतपुर निवासी रीना वालिया की पांच वर्षीय बेटी भव्या शिवडेल स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी होने पर रीना वालिया बेटी को स्कूल से लेकर वापस घर लौट रही थी। स्कूल के समीप ही तेज गति से आए एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रीना वालिया और उनकी पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीक ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। रीना वालिया के पति नितिन वालिया ने कनखल पुलिस से ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नितिन वालिया ने कहा कि स्कूल की छुट्टी के दौरान वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment