Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया आलोक गिरी महाराज का जन्मोत्सव

 


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी एवं श्री श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर निकट फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर कनखल हरिद्वार के स्वामी आलोक गिरी शिष्य केदार गिरी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आलोक गिरी महाराज के जन्मदिवस पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के स्थानीय निवासियों एवं पूर्वांचल उत्थान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल उत्थान संस्था को पुनर्गठित कर मजबूत इकाई के रूप में स्थापित करने वाले स्वामी आलोक गिरी महाराज का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान धार्मिक एवं सामाजिक संस्था के तौर पर पूर्वांचल उत्थान संस्था की खासी पहचान है। महासचिव बीएन राय ने कहा पुर्वांचल समाज आलोक गिरी महाराज का ऋणी है। क्योंकि उन्होंने बिखरे हुए पूर्वांचल समाज को एकजुट करने में सार्थक भूमिका निभाई है। कामेश्वर यादव ने कहा आलोक गिरी महाराज एक सच्चे संत की भांति सदैव जन सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। इस मौके पर रूपलाल यादव,अबधेश झा,संतोष कुमार,रामसागर यादव,वरूणेन्दु झा,अमरनाथ झा,प्रकाश कुमार झा,हरि यादव,राजवेंद्र सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग,विश्वास सक्सेना,भाजपा पार्षद नागेंद्र राणा,प्रदीप गुर्जर ओम प्रकाश मलिक,विकास मास्टर,संजय कुमार,शशि भारद्वाज,पंडित विपिन डोंडरियाल,के पी कोठारी,रमेश रावत,रमेश सेमवाल,मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,सुमित भाटिया, अंश मल्होत्रा, पुनीत चौधरी, नितिन चौधरी,रविकांत मलिक,पत्रकार गौरव कुमार,मोती राम बाबा, अमित कश्यप,कृष्णलाल प्रजापति,कार्तिक राजपूत,राहुल कश्यप,नीतीश चौधरी,राजीव राठी, रोबिन,मनकामेश्वर गिरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आलोक जी महाराज ने सभी को आगामी 6 अप्रेल को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।