हरिद्वार। रसोई गैस के दामों में की गयी बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को महिला विरोधी बताया। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि होली और महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़कार महिलाओं को तोहफा दिया है। 2014 में प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर केंद्र की सत्ता में आए थे। केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपए के पार पहुंच गए हैं। जिससे महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होंगी। बढती महंगाई से परेशान गरीब, मध्यम वर्ग को इससे गहरा झटका लगा है। सरकार को बढ़े हुए दाम वापस लेकर जनता को राहत देनी चाहिए। जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि मोदी सरकार प्रत्येक मोर्चे पर फेल साबित हुई। सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर पहले से महंगाई की चक्की में पिस रही जनता को झटका दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई और सरकार की नीतियों से परेशान जनता अगले वर्ष होने वाले चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी। रेखा देवी एवं गीता देवी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से महिलाओं को घर का खर्च चलाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जो काम 70 सालों में पिछली सरकारों ने नहीं किया। महंगाई से जनता की कमर तोड़ने वाला वह काम मोदी सरकार ने 8 सालों में कर दिखाया। इस अवसर पर हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सैनी, जिला संगठन महासचिव नवीन मारिया, हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग, किरण कुमार दुबे, अर्जुन सिंह,आशीष गौड,मानिक गिरी, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ,मयंक गुप्ता, रेखा देवी, संजय गौतम,विशाल सैनी,गीता देवी,राकेश कुमार,विशाल सैनी,अजय कुमार मुखिया,भरत कुमार, खालिद हसन,शिव कुमार,यशपाल सिंह चौहान,विशाल कुमार, बबीता देवी, अनु, रीना देवी, किरण देवी,माधुरी,रुकमणी,विशाल शर्मा,तेजस्वी,संदीप डोभाल,गुलशन कुमार,संजय बालियान आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment