हरिद्वार। देश के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भाजपाईयों द्वारा हरिद्वार शहर के श्रवणनाथ नगर शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र संगोष्ठी कस आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कुरील ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का प्रथम भाग पढ़कर विस्तार समझाया। मंगलवार देरशाम गंगा पार्किंग परिसर में आयोजित शक्ति केंद्र संगोष्ठी का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर,मंडल महामंत्री देवेश ममगाई, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी एवं भाजपा नेता भोला शर्मा ने किया। चंद्रशेखर कुर्ल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का प्रथम भाग पढ़कर विस्तार से अभिभाषण के संबंध में जानकारी दी। अभिभाषण का द्वितीय भाग भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने पढ़ा एवं कार्यक्रम प्रभारी व तृतीय भाग कार्यक्रम संयोजक भोला शर्मा ने पढ़कर विस्तार से समझाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को दी और यह कहा कि यह अभिभाषण सरकार के कार्यों का एक प्रतिबिंब है जो महामहिम राष्ट्रपति द्वारा देश की संसद में पढ़ा गया है। इस अभिभाषण में वर्तमान भारत के विकास का समावेश है जो आज पूरे देश में पढ़ा जा रहा है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, चंद्रशेखर कुरील, भोला शमार्, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम माकन, किसान मोर्चा अध्यक्ष सूरज मल्होत्रा, केतन सहगल, करुण मदान, पूनम मखीजा, रितु मदान, पुष्पा अनुरागी, अंजू वधवार उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment