Skip to main content

महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं लगा पा रही केंद्र सरकार-राजीव चौधरी

 रसोई गैस दाम बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला


हरिद्वार। रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान राजीव चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से आम जनजीवन हताशा निराशा का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतर रही है। गृहणियां परेशान हैं। खाद्य पदार्थो में बेहताशा वृद्धि के कारण के गरीब असहाय निर्धन परिवारों का गुजर बसर करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस के बढ़े दामों को कम किया जाए, वरना चरणबद्ध तरीके से सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना एवं हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है। जमाखोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। निर्धन परिवार अपने परिवारों का पालन भी महंगाई के चलते नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस के दाम घटाए जाएं। जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर व पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं पा रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो को परेशान किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपिन पेवल, गौरव चौहान, हरद्वारी लाल ने कहा कि खाद्य पदार्थो के साथ साथ गैस के दामों में बढ़ोतरी करना न्याय संगत नहीं है। केंद्र सरकार को गैस के बढ़े दामों को तुरंत वापस लेना चाहिए। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम नागरिक परेशान है। महंगाई पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगना सरकार की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाता है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक चौहान, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, ठाकुर रतन सिंह, समर्थ अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, हरद्वारी लाल, शुभम जोशी, नितिन सौदाई,रवि ठाकुर,विकास चंद्रा,दिनेश नेगी, चिरंजीवी, शिवा, आकाश, विपिन पेवल, सोनू लाल, रियाजुल अली, आखिल त्यागी, अब्बासी अली, आजाद त्यागी, इमरान, आदिल, रियाज,, जावेद, गुलफाम आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।