Skip to main content

भगवान केवल प्रेम के वशीभूत रहते हैं-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

 


हरिद्वार। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हनुमान मंदिर रामनगर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान केवल प्रेम के वशीभूत रहते हैं। श्रीमद् भागवत पुराण में वर्णन मिलता है एक बार मां यशोदा श्रीकृष्ण को बांधने के लिए कृष्ण के पीछे दौड़ रही होती हैं। श्रीकृष्ण ने देखा कि माँ थक कर पसीना-पसीना हो गई है तो दयावश होकर माता के बँधन में बंध गए। ईश्वर कृपा न करे तब तक जीव ईश्वर को बाँध नहीं सकता। शुद्ध प्रेमलक्षणा भक्ति भगवान को बांधती है। ज्ञान और योग प्रभु को बाँध नहीं सकते। इस लीला का तात्पर्य है कि ईश्वर मात्र प्रेम से वश में हो कर ही कृपा करते है। जब तक परमात्मा को प्रेम से बांधा न जाए, तब तक संसार का बंधन परमात्मा को बांध नहीं सकता है। मनुष्य जब प्रेम के बंधन में ईश्वर को बाँध लेता है तब जन्म मृत्यु के बंधन से छुटकारा हो जाता है। शास्त्री ने बताया कि भीष्म पितामह की प्रतिज्ञा को पूर्ण करने के हेतु श्रीकृष्ण ने अपनी प्रतिज्ञा भंग करके शस्त्र धारण किया था। तब भीष्म पितामह ने अपने शस्त्र फेंक दिए और बोले वाह प्रभु मेरी प्रतिज्ञा को सत्य करने के लिए आपने अपनी प्रतिज्ञा भंग की। पूर्ण प्रेम के बिना परमात्मा बंध नहीं पाते। मनुष्य का प्रेम कई हिस्सों में बंटा हुआ है। थोड़ा घर में, थोड़ा धन में, थोड़ा पत्नी में, थोड़ा संतान में यदि वह सारा प्रेम परमात्मा को अर्पण किया जाए तब जाकर परमात्मा बांधा जा सकता है। शास्त्री ने कहा कि जब जीव-दूसरे जीव के साथ प्रेम करे तो एक दिन वह रुलाता है। परंतु परमात्मा के साथ यदि जीव का प्रेम हो जाए समस्त दुखों से मुक्ति मिल जाती है। मुख्य जजमान अंजू विरमानी, लेखराज विरमानी,दीप्ति भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, भागवत परिवार सचिव चिराग अरोड़ा,रेनू अरोड़ा,भावना खुराना,भारत भूषण खुराना,नीतू पावा,कमल पावा,मनीषा शर्मा,अर्जुन शर्मा,पंडित मोहन जोशी,पंडित गणेश कोठारी, पंडित विष्णु गौड, आशीष शर्मा आदि ने भागवत पूजन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।