हरिद्वार। नाबालिक बालिका से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व मारपीट करने के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, अपर सत्र न्यायाधीश अंजली नौलियाल ने आरोपी को दोषी पाते हुए 20 वर्ष की कठोर कैद व 62 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।शासकीय अधिवक्ता आदेश चौहान ने बताया कि सात जनवरी 2022 को खानपुर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ मारपीट,दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की घटना हुई थी। गैर प्रदेश रहने वाली बुआ को पीड़ित किशोरी ने सारी आपबीती बताई थी। बुआ के पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया यह भी बताया था कि आरोपी काफी समय से उसे प्रताड़ित व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की था।किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के सवा एक महीने के बाद रिपोर्ट कर्ता बुआ ने आरोपी इस्लाम पुत्र सराजु निवासी ग्राम प्रहलाद पुर थाना खानपुर के खिलाफ दुष्कर्म,जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने व पॉक्सो एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। राज्य सरकार की ओर से सात गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी इस्लाम को दोषी पाया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment