Skip to main content

4 से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह बनाएगी भाजपाःस्वामी यतिस्वरानंद

 


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मंडल की बैठक ग्राम जट्ट बहादरपुर में मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव के निवास पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पार्टी 4 से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। पार्टी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस सभी बूथों पर बनाएगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर सभी बूथों के कार्यकर्ता तत्पश्चात अपने घर पर पार्टी का ध्वज लगाएंगे और प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुनेंगे। 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक एवं चिंतक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई जाएगी। 14 अप्रैल को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भी मनाई जाएगी और 30 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सौवा संस्करण भी बूथों पर विशाल स्वरूपों में आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा की आजं की इन बैठकों में नवगठित सभी बूथों का सत्यापन किया गया है और इनकी सूची बना दी गई है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रम के निमित्त युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा महिला मोर्चा वृद्ध आश्रम में फल वितरण सेवा कार्य करेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी 14 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने की है किसान मोर्चा अस्पताल एवं सार्वजनिक स्थानों महापुरुषों की मूर्तियों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करेगा तथा ओबीसी मोर्चा को 11 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ और आपातकाल के समय जेल गए कार्यकर्ताओं को भी पार्टी कार्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहन वीरपाल, मंडल महामंत्री पंकज चौधरी,सत्य कुमार चौधरी,चंद्रकिरण पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, मास्टर धर्मेंद्र चौहान,विवेक चौहान,शुभम सैनी,कुंवरपाल,श्रवण चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।