Skip to main content

6जी ऑल इंडिया इन्विटेशनल जिम्नास्टिक एवं ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप आज से

’चौम्पियनशिप में 300 खिलाड़ी करेंगे शिरकत 

 हरिद्वार। 6जी ऑल इंडिया इन्विटेशनल जिम्नास्टिक एवं ताइक्वांडो चौंपियनशिप का आयोजन हरिद्वार के गुरूमंडल आश्रम,देवपुरा में होने जा रहा है। 29अप्रैल को आयोजित चैम्पियनशिप में  हिमाचल प्रदेश,चंडीगढ़,राजस्थान,उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के नामी गिरामी स्कूलों के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आर्यावर्त खेल संघ उत्तराखंड और आर्यावर्त खेल महासंघ भारत के तत्वावधान में किया जा रहा है। देवभूमि जिम्नास्टिक्स अकादमी (हरिद्वार) के कोच एवं कार्यक्रम संयोजक रोहित केसले ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम भारत सेवाश्रम संघ आश्रम देवपुरा चौक,हरिद्वार के स्थान पर गुरूमंडल आश्रम देवपुरा हरिद्वार में किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन के चलते स्थान परिवर्तन किया गया है और दो दिवसीय कार्यक्रम एक दिन में तब्दील किया गया है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को ही 6जी ऑल इंडिया इन्विटेशनल जिम्नास्टिक एवं ताइक्वांडो चौंम्पियनशिप का शुभारंभ और समापन होगा। उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशिप में यूपी के गायत्री पब्लिक स्कूल(आगरा),मदर टेरेसा मेमोरियल पब्लिक स्कूल (सहारनपुर),एमएस पब्लिक स्कूल (शामली), दून हिल पब्लिक स्कूल (देवबंद),मेपल्स अकादमी (देवबंद) आरएजीएस परिवार (मुजफ्फरनगर) के खिलाड़ी आ रहें हैं।वहीं राजस्थान से सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर),स्टार जिम्नास्टिक्स अकादमी (चंडीगढ़) शिमला जिम्नास्टिक्स अकादमी (हिप्र) के साथ उत्तराखंड के होली एंजेल स्कूल रेशम माजरी (देहरादून),सेंट जार्जेस कालेज (मसूरी),देवभूमि जिम्नास्टिक्स अकादमी (हरिद्वार) के लगभग 300खिलाड़ी शिरकत करने वाले हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आकाश कुसुम बछेती,निदेशक,होली एंजल ग्रुप आफ स्कूल ऋषिकेश,हरिद्वार,रेशम माजरी देहरादून,प्रतियोगिता निदेशक अरविंद सिंह फ्रेंड,चिनार पब्लिक स्कूल अलवर,राजस्थान, तकनीकी समिति के प्रमुख निदेशक अरूण त्रिपाठी,सेंट जार्जेस,कालेज मसूरी एवं जितेन्द्र भाटिया, अध्यक्ष आर्यावर्त खेल महासंघ भारत मौजूद रहेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।