Skip to main content

धूमधाध से मनायी जाएगी संत राजाराम साहिब की 63वीं बरसी

 


हरिद्वार। शदाणी दरबार तीर्थ के सातवें पीठाधीश्वर संत राजाराम साहिब की 63वीं बरसी पर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 8 अप्रैल से किया जाएगा। महोत्सव में भारत के अलावा पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भी 307 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था शामिल होगा। 10 अप्रैल तक चलने वाले महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शदाणी सेवा मंडल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयलाल शदाणी ने बताया कि शदाणी दरबार के सप्तम पीठाधीश्वर संत राजाराम साहिब का बरसी महोत्सव हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल 63वां बरसी महोत्सव सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पाकिस्तान से आए हिंदू तीर्थयात्री संत शदाणी घाट पर गंगा पूजन और हवन यज्ञ में हिस्सा लेंगे। गंगा में दुग्धाभिषेक कर महाआरती की जाएगी और भारत माता मंदिर में स्थापित शदाणी संतों की आरती और दर्शन किए जाएंगे। उदयलाल शादाणी ने बताया कि नौ अप्रैल को सप्त सरोवर रोड स्थित शदाणी भक्त निवास में हरिद्वार के वरिष्ठ संतजन संत समागम में भाग लेंगे। जिसमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज,पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, स्वामी मैत्री गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद महाराज शामिल होंगे। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली जायेगी। पाकिस्तान के सिंध से आए हिंदू तीर्थयात्री कनखल स्थित प्राचीन मंदिरों के दर्शन करेंगे। हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान कर आरती में शामिल होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।