Skip to main content

लाइफटाइम माइक्रोबायोलॉजी डिवोशन अवार्ड से प्रोफेसर रमेशचंद्र दुबे सम्मानित


 हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रोफेसर रमेशचंद्र दुबे को लाइफटाइम माइक्रोबायोलॉजी डिवोशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद देशमुख, कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शतांसु एवं सुमित्र पांडे द्वारा प्रदान किया गया। प्रोफेसर रमेशचंद्र दुबे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में सन् 1996 से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उन्हें यह सम्मान उनके शोध क्षेत्र मृदा सूक्ष्मजैविकी, पादप रोगविज्ञान तथा सूक्ष्मजैविक जैव प्रौद्योगिकी में मिला है। प्रोफेसर रमेशचंद्र दुबे के निर्देशन में अब तक 36 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जा चुकी है। उनके 207 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। प्रोफेसर दुबे ने 8 पुस्तकों का लेखन एवं 6 पुस्तकों का सह संपादन भी किया है। इसके अतिरिक्त उनका एक काव्य-संग्रह गीतायन तथा वैदिक माइक्रोबायोलॉजी-एक वैज्ञानिक दृष्टि पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है। प्रो.दुबे की अपने शोध पत्रों और पुस्तकों के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान है। वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित होने वाले वे पहले प्रोफेसर है। प्रोफेसर दुबे माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्य नहीं हैं। लेकिन सूक्ष्म जीव विज्ञान व वैदिक माइक्रोबायोलॉजि में महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया हैं। सम्मान समारोह में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नवनीत, प्रोफेसर मुकेश कुमार, डा.संदीप, सुमित्रा पांडे, डा.हरीश चंद्रा, डा.चिरंजीब, डा.कार्तिकेय,डा.विनीत व शोध छात्र-छात्राएं अन्नपूर्णा,हर्षवर्धन,प्रशांत कुमार, विजेता, सुमित, सागर, हर्षिता,हिमानी, शगुन, काजल आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।