Skip to main content

श्रीमद् भागवत कथा के प्रभाव से राजा परीक्षित को हुई बैकुंठ की प्राप्ति-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

 


हरिद्वार, । श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में एवं महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के सानिध्य में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने द्वितीय दिवस की कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि सर्वप्रथम सप्ताह कथा के रूप में शुक्रताल में सुखदेव मुनि ने राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया था। शास्त्री ने बताया कि राजा परीक्षित को जब पता चला कि पृथ्वी पर कलयुग का आगमन हो चुका है तो वे ढूंढते हुए गंगा के तट पर पहुंचे। कलयुग से भेंट होने पर राजा परीक्षित ने कलयुग को पृथ्वी से जाने के लिए कहा। तब कलयुग ने राजा परीक्षित से कहा कि सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग आया अब मैं कलयुग आया हूं, तो मुझे भी रहने के लिए जगह दो। तब राजा परीक्षित ने कलयुग को जहां जुआ खेला जाता हो, जहां पर निरपराध पशुओं की हत्या की जाती हो। जहां  शराब पी जाती हो। जहां पराई स्त्री के साथ दुर्व्यवहार किया जाता हो इन चार स्थानो पर कलयुग को रहने के लिए कहा। परंतु कलयुग ने राजा परीक्षित से कहा कि आप के डर से यह चार कार्य आपके राज्य में नहीं होते हैं। इसलिए आप मुझे कोई अच्छा सा स्थान दीजिए। तब कलयुग को रहने के लिए स्वर्ण में वास दिया गया। राजा परीक्षित ने अधर्म से बना हुआ मुकुट जो कि जरासंध राक्षस का था, को धारण कर लिया और उसी में कलयुग जा कर बैठ गया। राजा परीक्षित ने शिकार खेलते हुए वन में समिक मुनि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया। इस पर समिक मुनि के पुत्र श्रृंगी ऋषि ने राजा परीक्षित को श्राप दिया कि सातवें दिन तक्षक नामक सर्प उन्हें भस्म कर देगा। राजा परीक्षित को जब इस बात का पता चला तो वे अपने पुत्र जन्मेजय को राजगद्दी देकर शुक्रताल गंगा तट पर पहुंच गए। वहां वेदव्यास के पुत्र सुखदेव का आगमन हुआ और सुखदेव ने सात दिनों तक राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया। जिससे राजा परीक्षित को भगवान के वैकुंठ धाम की प्राप्ति हुई। शास्त्री ने बताया कि तभी से अपना कल्याण चाहने वाले भक्त सप्ताह कथा के रूप में श्रीमद् भागवत का आयोजन करते हैं। इस आयोजन से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण कर वे भगवत धाम के अधिकारी बन जाते हैं। कथा के द्वितीय दिवस पर मुख्य जजमान सनी कोहली, सुरुचि कोहली, मीना कोहली, अथर्व कोहली, सुनीता पाहवा, गोविंद पाहवा, मीना कोहली, किरण विग, रजनी नौनिहाल, अशोक नौनिहाल, हर्ष आनंद, प्रदीप वडेरा, अन्नू वडेरा, विपिन वडेरा, पूनम वडेरा, लक्ष्य वडेरा, रियांश वडेरा ने भागवत पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।